ज्योतिष शास्त्र: दिव्यदर्शी पवन मिश्र द्वारा ग्रहों का प्रभाव और निवारण

कई लोग सुख और दुःख को किस्मत का प्रभाव मानते हैं, कुछ इसे पूर्व जन्मों के फल के रूप में देखते हैं, और कुछ ग्रहों के प्रभाव के रूप में

ज्योतिष शास्त्र: दिव्यदर्शी पवन मिश्र द्वारा ग्रहों का प्रभाव और निवारण

मानव जीवन में उतार-चढ़ाव का अनुभव हर किसी को होता है। कई लोग सुख और दुःख को किस्मत का प्रभाव मानते हैं, कुछ इसे पूर्व जन्मों के फल के रूप में देखते हैं, और कुछ ग्रहों के प्रभाव के रूप में। प्राचीन भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और उनकी किरणों का जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। ग्रहों के प्रभाव के अलावा, व्यक्ति के नियमित कर्मों का भी उसके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। ग्रहों के कुप्रभाव के कारणों और निवारण के उपायों का ज्ञान घटनाओं को अधिक मधुर बनाने में सहायक हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के जन्म के समय से लेकर उसके जीवन के अंतिम काल तक संसार का प्रत्येक मनुष्य पर ग्रहों और उनसे आने वाली किरणों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के इस शुभ-अशुभ प्रभाव का विवरण वैदिक तथा महाभारत काल तक के भी प्राप्त होता है। ग्रहों के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपाय और तकनीकें हैं, जिनमें रत्न, यज्ञ, औषधि, तंत्र, यंत्र और प्रातः संप्रेषण आदि शामिल हैं।

आज के युग में मनुष्य की जीवन शैली बड़ी संघर्ष पूर्ण, दौड़ धूप, प्रतिस्पर्धा तथा आपाधापी वाली हो गई है। उसे कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसी कारण से पिछले कुछ दशकों से लोगों में ज्योतिष शास्त्र के प्रति विश्वास बढ़ा है और ज्योतिष शास्त्र का बहुत प्रचार एवं प्रसार भी हुआ है। गत वर्षों में ज्योतिष शास्त्र में कई नई अनुसंधान हुई है तथा कई नवीन ज्योतिष पद्धतियों का विकास हुआ है। जब मनुष्य को किसी भी ओर से आशा की किरण दिखाई नहीं देती, तो वह ज्योतिष शास्त्र का ही सहारा ढूंढता है। ज्योतिष शास्त्र वह विज्ञान है जो चराचर जगत पर ग्रहों के प्रभाव का अध्ययन करता है।

ग्रहों के प्रभाव के अतिरिक्त, उसके कर्मों और उपायों का भी अहम योगदान होता है। अगर आप भी अपने जीवन में ग्रहों के प्रभाव से जूझ रहे हैं और उनके निवारण के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं, तो श्री माता ग्रह निवारण केन्द्र  श्री दिव्य मानव सेवा संसथान द्वारा संचालित से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहाँ आपको अनुभवी ज्योतिष शास्त्री, वैदिक कर्मकांड ,मंत्र जाप द्वारा ग्रहों के प्रभाव का विशेषज्ञ उपाय मिलेंगे।  श्री माता ग्रह निवारण केन्द्र आपके हर समस्या का समाधान करने के लिए संपूर्ण तैयारी के साथ आपकी सेवा में है।

यह संसथान विश्व कल्याण हेतु सामूहिक पूजा पाठ मंत्र जाप निरंतर करते रहती है  आप संसथान को अपने स्वेक्षानुसार सहयोग करे एवं सनातन धर्म को मजबूत करे 

श्री माता ग्रह निवारण केन्द्र:
श्री दिव्य मानव सेवा संसथान
Shree Mata Grah Niwaran Kendra (Shree Divya Manav Sewa sansthan )
पता: Manpur Rewar Toli, गया - 823003 (बिहार)
मोबाइल: 9162207091
वेबसाइट: www.mypujapath.com

Tags: Surat PNN