सूरत : शहर में गर्मी बढ़ने पर चिड़ियाघर में  जानवरों और पक्षियों के पिंजरों पर पानी के फुव्वारे लगाए गए

होली के बाद भीषण गर्मी शुरू होने पर लोगों और जानवरों की हालत खराब हो गई

सूरत : शहर में गर्मी बढ़ने पर चिड़ियाघर में  जानवरों और पक्षियों के पिंजरों पर पानी के फुव्वारे लगाए गए

सूरत में होली का त्योहार खत्म होने के बाद अचानक गर्मी शुरू हो गई है और हीट अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है। मार्च का महीना खत्म होने से पहले ही मई जैसी भीषण गर्मी शुरू हो गई है। आसमान से आग जैसी भीषण गर्मी शुरू होने से लोगों और जानवरों की हालत भी खराब हो रही है। 

गर्मी से बचने के लिए लोग तो तरह-तरह के प्रयोग करने लगते है। सूरत नगर निगम ने नेचर पार्क के पशु-पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। नगर निगम के नेचर पार्क में मांसाहारी जानवरों के साथ पक्षियों के पिंजरों में पानी के फव्वारे लगाए गए हैं। दिन के दौरान यह फव्वारो से  ठंड का अनुभव होता है और जानवर बील या पिंजरे से बाहर खुले में आते है, ताकि आगंतुक जानवरों को देख सकें।

इस साल मार्च महीने में होली का त्योहार खत्म होते ही सूरत में आसमान से आग उगलने वाली गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा दिए गए अलर्ट के बाद और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस गर्मी के परिणामस्वरूप, सूरत नगर निगम के चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पानी के फव्वारे शुरू किए गए हैं। जानवरों के साथ-साथ पक्षियों के पिंजरों में भी फव्वारे शुरू किए गए हैं। दोपहर की भीषण गर्मी में जब आसमान से आग बरसती है तो फव्वारे चलने से पशु-पक्षियों को गर्मी से राहत मिल रही है।

Tags: Surat