स्लीवलेस टॉप के कारण नहीं मिला प्रवेश

मुंबई। मुंबई में एक पत्रकार को प्रदर्शनी देखने के लिए प्रवेश नहीं करने दिया गया। ३६ वर्षीय पत्रकार प्रिया को इसलिए वहां से निकाल दिया गया क्योंकि उसने स्लीवलेस टॉप पहन रखा था। प्रिया के मुताबिक जब वह कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहीं थी तो एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक दिया और कहा कि आपने ढ़ंग के कपड़े नहीं पहन रखे हैं।
अपने साथ हुए इस बर्ताव से पत्रकार प्रिया हैरान है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में सभी के साथ एक सा व्यवाहार किया जाता हैं और सभी को संवैधानिक स्वतंत्रता प्रदान हैं। प्रिया पिछले १५ साल से एक समाचार पत्र में काम कर रहीं हैं और उनके लिए यह अनुभव काफी अप्रिय रहा। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में प्रवेश का यह नियम हैं तो गेट के बाहर ड्रेस कोड का बोर्ड लगाना चाहिए था।

ये विडियो भी देखें

यह समाचार/आलेख शेयर करें

DeliciousDiggGoogleStumbleuponRedditTechnoratiYahooBloggerMyspace

इस समाचार/आलेख पर अपनी राय अवश्य दें...