बाल गिरना बंद होंगे, नये उगेंगे

जब बालों का गिरना शुरु हो जाता है तो चिंता का विषय बन जाता है। बालों का झड़ना भी आजकल आम बात हो गयी है। लगभग हर दूसरा आदमी अपने बालों के गिरने से परेशान है। इसे रोकने के लिए न जाने क्या-क्या जतन किए जाते हैं। कभी पार्लर के चक्कर लगाते हैं, तो कभी डॉक्टर से दवाईयां लिखवा लाते हैं। लेकिन परिणाम कुछ मनचाहा नहीं मिलता। ऐसे में घरेलू नुस्खों की याद आती है। आइए जानें कुछ ऐसे नुस्खे जो आपके खूबसूरत बाल को खोने नहीं देंगे और मजबूत बाल देंगे।
गरम तेल से मालिश
कोई भी प्राकृतिक तेल, मसलन जैतून का तेल, नारियल तेल, कनोला का तेल आदि को हल्का गरम कर लें और उससे धीरे-धीरे बालों में मसाज करें। नहाने से पहले जो प्लास्टिक की वैâप आप पहनते हैं उसे तेल मसाज के बाद एक घंटे तक पहने रखें और फिर शैम्पू कर लें।
एंटीऑक्सीडेंट
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हेयर लॉस को कम करते हैं और बालों के लंबे होने में मदद करते हैं। ग्रीन टी के दो बैग एक कप पानी में मिलाकर बालों में लगाएं, एक घंटे बाद बालों को धो लें।
प्राकृतिक जूस
बालों की जड़ों की मजबूती के लिए प्राकृतिक जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्याज, अदरक और लहसुन के रस में से किसी भी रस से अपने स्वैâल्प (सिर) का मसाज करें। इसे पूरी रात छोड़ दें और सूबह शैम्पू करें। इसके बाद बाल टूटेंगे नहीं और वे खूबसूरत लगेंगे।
मेडिटेशन करें
आप इसपर भरोसा करें या नहीं, लेकिन बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण तनाव होता है। ऐसे में मेडिटेशन आपके काम आ सकता है। इससे होर्मोनल बैलेंस तो होगा ही बाल गिरने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
सिर मसाज
यदि हर रोज कुछ मिनट तक सिर की मालिश की जाए तो इससे खून का संचार बढ़ जाता है। इससे बालों के रोम सक्रिय हो जाते हैं। यदि मसाज कुछ बूंद तेल के साथ की जाए तो इसका असर और ज्यादा होता है। इसके लिए लैवेंडर के तेल या बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

 

ये विडियो भी देखें

यह समाचार/आलेख शेयर करें

DeliciousDiggGoogleStumbleuponRedditTechnoratiYahooBloggerMyspace

इस समाचार/आलेख पर अपनी राय अवश्य दें...