बैंगलुरू। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सूरज की रोशनी इतनी गुणकारी है कि इससे कई प्रकार के कैंसर से सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। इसलिए लोगों को प्रतिदिन सुबह की धूप का सेवन जरूर करना चाहिए।
शोधकर्ताओं को कई प्रकार के अनुसंधान के बाद पता चला है कि त्वचा के कैंसर का खतरा सूरज की रोशनी से जरूर रहता है, लेकिन इसके बावजूद यह रोशनी हमें करीब १५ प्रकार के कैंसर से बचाने में भी मददगार साबित होती है।
एंटीकैंसर रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट के लिए शोधकर्ताओं ने १०० देशों में कैंसर के मामलों को आधार बनाया। शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि सूरज की रोशनी से स्तनकैंसर, र्सिवकल कैंसर , कोलोन कैंसर, गौस्ट्रक , फेफड़े और दो प्रकार के लिम्फोमा से बचने में मदद मिलती है । डेली एक्सप्रेस में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।