शराब पीकर वाहन चलाने में युवा आगे

नई दिल्ली । शराब पीकर वाहन चलाने में पढ़े-लिखे सबसे आगे हैं। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवानों में यातायात नियम तोड़ने की प्रवृति में भी पिछले कुछ समय में भारी इजाफा हुआ।
दिल्ली यातायात पुलिस के एक सर्वे के अनुसार शहर में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवानों का आंकड़ा २० प्रतिशत तक है। यातायात पुलिस ने नशे में धुत वाहन चलाते पाए गए कुल २५९८ चालकों पर सर्वे किया। इन चालाकों से उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछा गया तो पता चला कि नशे में पाए गए करीब २० प्रतिशत युवक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं। हायर सेकंडरी और मैट्रिक पास युवकों की संख्या ३६ प्रतिशत थी। अभी तक कम पढ़े-लिखे लोगों को ड्रंक एंड ड्राइव के दुष्परिणामों के बारे में समय-समय पर अभियान चलाकर शिक्षित किया जाता है, पर सर्वे के नतीजों को देखते हुए इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि पढ़े-लिखे लोगों को भी इनके दुष्परिणामों की शिक्षा दी जाए।

ये विडियो भी देखें

यह समाचार/आलेख शेयर करें

DeliciousDiggGoogleStumbleuponRedditTechnoratiYahooBloggerMyspace

इस समाचार/आलेख पर अपनी राय अवश्य दें...