मुंबई। ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्में दे चुके करण जौहर का मानना है कि रोमांस वाली भूमिकाओं में शाहरुख खान को कोई टक्कर नहीं दे सकता।
करण ने बताया कि शाहरुख को रोमांस में कोई हरा नहीं सकता। यह उनका क्षेत्र है। जब मुझे लगेगा कि मैं एक प्रेम कहानी के साथ न्याय कर सकता हूं तो मैं उस फिल्म को जरूर बनाऊंगा। फिलहाल किसी दूसरी प्रेमकहानी पर काम करने पर मैं नहीं सोच रहा हूं। १९९८ में आई कुछ कुछ होता है में करण ने कॉलेज के तीन विद्र्यािथयों के बीच प्रेम कहानी
दिखाई थी। उसके बाद २००३ में सुपर हिट फिल्म कल हो न हो में करण ने दोबारा प्रिटी िंजटा, सैफ अली खान और बीमारी से जूझ रहे शाहरुख खान के बीच एक प्रेम त्रिकोण दिखाया था। इसके बाद कभी अलविदा ना कहना में उन्होंने विवाहेत्तर संबंधों को दर्शकों के सामने रखा। अब करण एक अलग प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि इस फिल्म में भी शाहरुख ही होंगे।