एफडीआई के विरोध में प्रदर्शन

  • डीजल में भाववृद्धि का भी विरोध किया गया 

सूरत, १५ सितंबर। महंगाई एवं भ्रष्टाचार से परेशान जनता सरकार से राहत की अपेक्षा कर रही है। परंतु सरकार जनता के साथ मजाक करते हुए डीजल का भाव बढ़ा दिया। इतना ही एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी भी कम कर दिया। फुटकर बाजार में विदेशी निवेश को मंजूरी दिए जाने एवं महंगाई के विरोध में आज चौक बाजार में प्रदर्शन किया गया। आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार से भाव वृद्धि वापस लेने तथा एलपीजी की सब्सिडी चालू रखने एवं फुटकर बाजार में एफडीआई को रद्द करने की मांग की गयी।
जिला सेक्रेटरी रामभरत मौर्या एवं शहर सेक्रेटरी सत्येन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कनूभाई खडदिया की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राज्य में बेरोजगारी बढ रही है। विकास की बातें करने वाली राज्य सरकार भी महंगाई रोकने में निष्फल रही है। हीरा एवं कपड़ा उद्योग में काम करने वालों की हालत दयनीय बनी हुई है। राज्य में श्रम कानून के अभाव में कामगारों को अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है। जिला सेक्रेटरी रामभरत मौर्य एवं शहर सेक्रेटरी सत्येतन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कनूभाई खडदिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

ये विडियो भी देखें

यह समाचार/आलेख शेयर करें

DeliciousDiggGoogleStumbleuponRedditTechnoratiYahooBloggerMyspace

इस समाचार/आलेख पर अपनी राय अवश्य दें...