१८ साल में दूसरी बार भूपति-पेस नहीं खेलगें डेविस कप

  • १९९५ के बाद दूसरा अवसर 

चंडीगढ । पिछले १८ साल में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है जब भारतीय डेविस कप टेनिस टीम में लिएंडर पेस और महेश भूपति में से किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं
किया जा रहा हैं। जबकि पेस और भूपति लगातार २३ युगल मुकाबले जीत चुके हैं जो डेविस कप में रिकार्ड है। इन दोनों अलग अलग कारणों से टीम से बाहर हैं। भूपति को लंदन
ओलंपिक से पहले चयन विवाद के कारण अखिल भारतीय टेनिस संघ ने टीम से बाहर कर दिया है जबकि पेस अमेरिका में विश्व टीम टेनिस चौqम्पयनशिप के कारण नहीं खेल सकेगें।
पेस ने वर्ष १९९० में और भूपति ने वर्ष १९९५ में डेविस कप में पदार्पण किया। ये दोनों खिलाड़ी अभी तक सात बार ही डेविस कप से बाहर रहे हैं। डेविस कप में भारत की सफलता का श्रेय इन दोनों को जाता है जिनका कोर्ट पर आपसी तालमेल बेहतरीन रहा है। भले ही दोनों को टूर पर साथ खेलना बंद कर दिया हो लेकिन डेविस कप में वे साथ खेलते थे। उन्होंने १९९७ से डेविस कप में लगातार २३ मैच को अपने नाम दर्ज किया हैं।

ये विडियो भी देखें

यह समाचार/आलेख शेयर करें

DeliciousDiggGoogleStumbleuponRedditTechnoratiYahooBloggerMyspace

इस समाचार/आलेख पर अपनी राय अवश्य दें...