लंदन । मोटापे को बीमारी माना जाता है लेकिन ऐसा नहीं एक शोध में माना गया है कि मोटे लोग सेहतमंद होते हैं। जिन मोटे लोगों में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज या कोलेस्ट्राल नहीं होता है वे मोटे लोग सेहतमंद होते हैं। मोटापा उनके लिए किसी बीमारी के समान नहीं होता है। हालिया शोध से पता चला है कि मोटे लोग भी सेहतमंद होते हैं। पतले लोगों के मुकाबले उनमें हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी ज्यादा नहीं होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार मोटे होने के बावजूद अगर आपका रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और शुगर का स्तर सामान्य है तो आपको तंदरुस्त कहा जाएगा। ४३ हजार अमेरिकी नागरिकों पर शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है। यूनिवर्सिटी ऑॅफ साउथ कैरोलिना में किए गए शोध में शामिल लोगों में से एक तिहाई से ज्यादा मोटे थे। इनमें से जिन लोगों को उच्च रक्तचाप, डायबिटीज या उच्च कोलेस्ट्रॉल की शिकायत नहीं थी, उन्होंने अन्य मोटे लोगों की तुलना में ज्यादा देर तक कसरत की। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि ज्यादा कसरत करने वाले ज्यादा सेहतमंद होते हैं। इससे कोई फर्क नहीं प़डता कि वे मोटे हैं या पतले। यह तो उनका शारीर होता है बस उन्हें मोटापे को कन्ट्रोल करके रखना चाहिए।